Manoj Kumar Passed Away: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गए। मनोज कुमार को पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन से भारतीय सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा है। फिल्म जगत और राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मनोज कुमार के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के एक महान अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। उनकी फिल्में विशेष रूप से देशभक्ति के भाव को दर्शाती थीं। उनकी फिल्में हमेशा राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहती थीं। उनका योगदान हमारी संस्कृति में अमिट रहेगा।” प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और फैंस के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ‘ओम शांति’ लिखा।
राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे और उनकी फिल्में हमेशा देशभक्ति से भरी रहती थीं। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उनकी फिल्में ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्में हमारे समाज और संस्कृति को समृद्ध करने के साथ-साथ जनमानस में देशभक्ति का जोश भरने का काम करती थीं। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।” उन्होंने परिवार और फैंस के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
अंतिम संस्कार कल होगा
मनोज कुमार काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और 3:30 बजे सुबह उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कल सुबह 9 बजे पवन हंस श्मशान घाट पर की जाएगी। उनके फिल्मी करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले थे। सबसे पहला फिल्मफेयर अवार्ड 1968 में उनकी फिल्म ‘उपकार’ के लिए मिला था। ‘उपकार’ फिल्म का गाना “मेरे देश की धरती सोना उगले” आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। 2016 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके योगदान को भारतीय सिनेमा हमेशा याद रखेगा।