Vivian Dsena on Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। ये लोग अपनी परिवारों के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए टीवी अभिनेता विवियन डिसेना ने अपनी भावनाओं का इज़हार किया है। विवियन का दिल इन बेगुनाह लोगों की मौत पर बहुत दुखी है और उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा है।
Vivian Dsena ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
Vivian Dsena ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं अभी तक इस दिल दहला देने वाली खबर को पचा नहीं पा रहा हूँ। वे निर्दोष लोग जो अपनी फैमिली के साथ पहलगाम घूमने गए थे, अपनी जान गवां बैठे। यह सच में बहुत दुखद है। मैं उन परिवारों के लिए बहुत दुखी हूँ जिनके सदस्य इस हमले में मारे गए। मेरा दिल उनके साथ है।”
विवियन ने आगे लिखा, “कोई भी धर्म ऐसी हिंसा को स्वीकार नहीं करता, न ही ऐसी हिंसा सिखाता है। यह बहुत क्रूर है। मैं इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करता हूँ। मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जो घायल हुए हैं। मेरी प्रार्थनाएँ उनके परिवारों के साथ हैं, और मैं प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस दुख को सहन करने की ताकत मिले। न्याय होना चाहिए। हमें अपनी इंसानियत को कभी नहीं खोना चाहिए।”
Vivian Dsena के अलावा कई अन्य टीवी अभिनेता भी इस हमले की कड़ी निंदा कर चुके हैं। अभिनेता सुधांशु पांडे ने इस हमले के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बदला लेने की मांग की। वहीं, अभिनेत्री रश्मि देसाई, हिना खान, रुपाली गांगुली, अदिति मलिक, करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, और उर्फी जावेद जैसे कलाकारों ने भी इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और गहरी संवेदना व्यक्त की।
Vivian Dsena का करियर और फैंस का प्यार
काम के मोर्चे पर बात करें तो विवियन डिसेना टीवी इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने शो ‘मधुबाला’, ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे कई हिट शो किए हैं। इसके अलावा, विवियन बिग बॉस 18 में भी नजर आए थे और इस शो में टॉप 2 तक पहुंचे थे, हालांकि वे विजेता ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। उनके फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं। विवियन के अभिनय का हर रूप दर्शकों को आकर्षित करता है और उन्हें उनकी भूमिका में ढ़ंग से महसूस कराता है।